विर्जिन मोजिटो (Virgin Mojito Recipe )
Rating
5/
5
based on
19 reviews
Viewed 2918 times
गर्मी मे ठड़ा सबको बहुत पसंद होता है। विर्जिन मोजिटो मोक्क्टेल है जो 5 सामग्री से बनता है, चीनी, नींबू, सोडा, पुदीना, बर्फ। इस पेय मे चीनी की मिठास, पुदीने का स्वाद आता है। आज हम विर्जिन मोजिटो बनाते है।
सामग्री
• चीनी या पोलो (पेपर मिंट की गोली) – स्वादानुसार
• नींबू – 4
• Limca या Sprite या सोडा – 1 बोतल ( 250 ml )
• पुदीना – 10 पत्ते
• बर्फ – कुचली बर्फ
• नमक – 1 पिंच
विधि
1. नींबू को छोटे टुकड़ो मे काट लीजिये और बीज वाला भाग निकाल दीजिये।
2. जग मे चीनी या पोलो या पेपर मिंट की गोलीया, नींबू और पुदीने की पत्त्तीयॉ डालकर अच्छे से कूठ लीजिये।
3. अब कुचली हुई बर्फ और नींबू का रस डाल दीजिये।
4. उपर से Sprite या Limca या सोडा डाल दे और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये। (चाहे तो आप ओर पुदीना डाल सकते है)
5. जग मे बर्फ के टुकड़े डाल लीजिये।
आपका विर्जिन मोजिटो बनकर तैयार है, इसे ठड़ा पीये।