वेजिटेबल फ्राइड राइस (Vegetable Fried Rice)
Rating
4/
5
based on
1 reviews
Viewed 465 times
फ्राइड राइस हम बनाने अनेक तरीके से बना सकते है, जैसे चिकन, एग, चाइनिस फ्राइड राइस, आदि| ये एक इंडो चाइनिस डिश है। वेजिटेबल फ्राइड राइस बनाना काफी असान है। आप इसमें अपनी पसंद की सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हो। इसे आप प्लेन या इंडो चाइनिस ग्रेवी के साथ सर्व कर सकते है।
• तैयारी का समय: 40 मिनट
• बनाने की समय अवधि: 20 मिनट
• कुल समय: 60 मिनट
• सरविंग Capacity: 3 से 4 सदस्यों के लिये
सामग्री
चावल बनाने के लिए
• चावल – 2 छोटी कटोरी (बासमती)
• पानी – 6 कटोरी
• नमक – ½ टेबल स्पून
• तेल – ½ टेबल स्पून
सब्जियां डालने के लिए
• पत्ता गोभी – ½ छोटी कटोरी
• फेंच बीन्स – 5 से 6
• शिमला मिर्च – 1 बीज (निकाल कर)
• हरी मिर्च – 2 से 3 बारीक कटी
• मटर के दाने – ½ छोटी कटोरी
• हरी प्याज़ – 1
• गाजर – 1 (छिलका निकाल कर)
फ्राइड राइस बनाने के लिए
• सेलरी – 2 टेबल स्पून (ऑप्शनल)
• ओलिव आयल – 2 टेबल स्पून
• नमक – स्वादानुसार
• काली मिर्च पाउडर – ¼ टेबल स्पून
• सोया सौस – 1 टेबल स्पून
• विनेगर सौस – 1 टेबल स्पून
• अदरक पेस्ट – ¼ टेबल स्पून (ऑप्शनल)
• लहसुन पेस्ट – ¼ टेबल स्पून (ऑप्शनल)
विधि
चावल बनाने के लिए
1. चावल को पानी से अच्छे से धो लीजिये| फिर 15 मिनट तक पानी मे भिगो दीजिये।
2. पतीले में पानी, नमक और तेल डाल कर पानी गैस पर उबलने के लिए रख दीजिये। उसके बाद चावल डाल दीजिये और हलकी आंच पर चावल पकने दीजिये। जब चावल पक जायेंगे तब गैस बंद कर दीजिये और छलनी में डाल दीजिये, ताकि सारा पानी निकल जाए।
3. चावलो को अच्छे से ठंडा होने के लिए रख दीजिये| अगर आप जल्दी में है तो, चावलों के ऊपर ठंडा पानी डाल कर ठंडा कर सकते है।
फ्राइड राइस बनाने के लिए
4. हरी प्याज़ का सफेद वाला हिस्सा अलग काट कर रख दीजिये। फ्रेंच बीन्स को बिलकुल बारीक़ काट लीजिये क्योकि बीन्स पकने में टाइम लगाती है। सारी सब्जियों को 1 इंच के साइज़ बारीक टुकडो में काट लीजिए।
5. कढ़ाई में ओलिव आयल डाल कर गरम होने दीजिए, जब तेल गरम हो जायेगा, तब उसमे अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल कर कुछ सेकंड के लिए भून लीजिए। फिर प्याज़ डाल कर 2 मिनट के लिए पका लीजिये।
6. 1 टेबल स्पून हरी प्याज़ की पत्तियां छोड़ कर, सारी सब्जियां और सेलरी कडाही में डाल दीजिये और मीडियम आंच पर पकने दीजिये। चम्मच से लगातार चलाते हुए, सब्जियों को नरम होने तक पका लीजिये।
7. जब सब्जियां अच्छे से पक जाएँगी, तब नमक, काली मिर्च पाउडर, सोया और विनेगर सौस डाल कर जल्दी से मिक्स कर दीजिये उसके बाद जल्दी से चावल डाल दीजिये और हलके हाथ से अच्छे से मिक्स कर दीजिये। फिर 2 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने दीजिये।
फ्राइड राइस बन कर तैयार है। बारीक़ कटी हुई हरी प्याज़ की पत्तियां डाल कर गार्निश कीजिये।