मिक्स वेज़ उत्तपम (Uttapam Recipe)
Rating
5/
5
based on
226 reviews
Viewed 30331 times
उत्तपम साउथ इंडिया की famous डिश है, इसे आप सांभर, नारियल की चटनी, आदि के साथ खा सकते है। इसे आप नाश्ते के टाइम पर खा सकते है। अगर आप को उत्तपम खाने का मन है, तो आप घर पर उत्तपम बना कर खा सकते है। इसे बनाने काफी easy है|
तैयार करने का समय : 20 मिनट
बनाने का समय : 10 मिनट
कुल समय : 40 मिनट
सर्व : 4 से 5 सदस्यों के लिए
सामग्री
उत्तपम बनाने के लिए
• चावल – 3 कटोरी
• उड़द दाल – 1 कटोरी
• नमक – स्वादानुसार
• बेकिंग सोडा – ½ छोटी चम्मच
सब्जियाँ उत्तपम में डालने के लिए
• बीन्स – 2 से 4
• प्याज़ – आधा बारिक कटा हुआ
• गाजर – आधी कटी हुई
• पत्ता गोभी – आधी छोटी कटोरी
• टमाटर – 1
• हरा धनिया – आधी कटोरी
• हरि मिर्च – 2
• शिमला मिर्च – आधी कटोरी
• अधरक – 1 इंच
• तेल – 4 छोटी चम्मच
विधि
उत्तपम का पेस्ट बनाने के लिए
1. दाल और चावल को 12 घंटे तक पानी मे भिगो दीजिये। दाल और चावल मे से अतरिक्त पानी निकाल लीजिये और थोड़ा पानी डाल कर मिक्सी मे दरदरी पीस लीजिये। फिर पेस्ट मे ख़मीर उठाने के लिए पेस्ट को गरम जगह पर 12 घंटे के लिए रख दीजिये। पेस्ट मे नमक और बेकिंग सोडा डाल दीजिये|
उत्तपम बनाने के लिए
1. सारी सब्जियों को बारिक काट लीजिये।
2. नानस्टिक तवे को गरम करने के लिए गैस पर रख दीजिये| उसके बाद तवे पर छोटी चम्मच तेल डाल कर तवे पर फैला दीजिये| एक छोटी कटोरी पेस्ट तवे पर डाल कर 10 से 12 इंच diameter के गोल आकार मे फैला लीजिये| फिर उस पर सारी सब्जियाँ डाल दीजिये, 2 छोटे चम्मच तेल लीजिये और उसे उत्तपम के चारों तरफ और सब्जियों के ऊपर डाल दीजिये। सब्जियों को चम्मच से अच्छी तरह से दबा दीजिये ताकि सब्जियाँ पेस्ट मे अच्छी तरह से दब जाए।
3. उत्तपम को आप तब तक सेखिए जब तक वो नीचे से हल्का भूरा नहीं हो जाता, फिर उत्तपम को दूसरी तरफ से भूरा होने तक सेख लीजिये, जब तक की सारी सब्जियाँ पक नहीं जाती या दूसरी तरफ से भी भूरा नहीं हो जाता।
उत्तपम बन कर तैयार है आप इसे सांभर, मूँगफली, नारियल की चटनी के साथ खा सकते है।