टमाटर, खीरा, प्याज़ सैंडविच (Tomato Cucumber Sandwich Recipe)
Rating
4/
5
based on
1 reviews
Viewed 1470 times
खीरा, टमाटर, प्याज़ सैंडविच स्वादिष्ट होने के साथ साथ काफी पोष्टिक भी होती है| इसे आप नाश्ते में खा सकते है और बच्चो को टिफिन में भी दे सकते है|
तैयार करने का समय : 5 मिनट
बनाने का समय : 2 मिनट
कुल समय : 7 मिनट
सर्वे : 4 से 5 सदस्यों के लिए
सामग्री
• ब्रेड स्लाइस – 8 से 10 (ब्राउन और वाइट कोई भी)
• टमाटर – 1 (बारीक़ गोल कटा हुआ)
• प्याज़ – 1 (बारीक़ गोल कटा हुआ)
• खीरा – 1 (बारीक़ गोल कटा हुआ)
• काली मिर्च पाउडर – स्वादनुसार
• काला नमक – स्वादनुसार
• म्योंईस – 4 टेबल स्पून
• मस्टर्ड सौस – 4 टेबल स्पून
• चीज़ स्लाइस – 4 (ऑप्शनल)
विधि
ब्रेड की एक स्लाइस पर म्योंईस और दूसरी पर मस्टर्ड सौस लगा लीजिये| फिर म्योंईस वाली ब्रेड पर 2 खीरा,1 प्याज़, 1 टमाटर स्लाइस रख दीजिये और उसके उपर चुटकी भर काली मिर्च और कला नमक डाल दीजिये| फिर चीज़ स्लाइस रख दीजिये| आखिर में ब्रेड स्लाइस रख दीजिये|
आपका खीरा, टमाटर, प्याज़ सैंडविच बन कर तैयार है| आप इस सैंडविच को टोस्टर से ग्रिल भी कर सकते है| सैंडविच को आप में Tomato Ketchup के साथ serve कीजिये| इसे बनाने में टाइम भी कम लगता है|