मीठे चीले (Sweet Cheela)
Rating
4/
5
based on
1 reviews
Viewed 189 times
नाश्ते में चीले काफी पसन्द किये जाते है। चीले हम ज्यादातर बेसन, मिक्स वेजिटेबल और पनीर के ही बनाते है। हम आटे के मीठे चीलें भी बना सकते है, जिसे चटनी या अचार के साथ सर्व कर सकते है।
• तैयारी का समय :- 10 मिनट
• बनाने का समय :- 10 मिनट
• कुल समय :- 20 मिनट
• सरविंग :- 2 से 3 सदस्यों के लिए
सामग्री
• गेहूँ का आटा - 1 बड़ी कटोरी
• गुड़ या चीनी - 1 कप (कदुकस किया हुआ)
• दूध (कच्चा) – 1/2 कप
• केसर – 1 पिंच
• घी या तेल – सेखने के लिए
विधि
1. केसर को 1 से 2 घण्टे पहले कच्चे दूध में भिगो दीजिये।
2. गुड़ या चीनी को 1 कप पानी में अच्छी तरह पिघला लीजिये, फिर छलनी से छान लीजिये।
3. पतीले में गेहूँ का आटा डाल दीजिये| फिर गुड़ का पानी और केसर वाला दूध डाल कर अच्छे से मिक्स कर दीजिये| हमें घोल को पकोड़ियों के जैसा पतला बनाना है।
4. नानस्टिक तवे को गरम करने के लिए गैस पर रख दीजिये| फिर तवे पर 1 छोटी चम्मच तेल डाल लीजिये, तेल को तवे पर फैला लीजिए, चिकने तवे को गीले कपड़े से पोछ लीजिए ताकि तवा ज़्यादा गरम न रहे। एक छोटी कटोरी पेस्ट डाल कर चम्मच से 10 से 12 इंच diameter के गोल आकार मे फैला लीजिये। एक छोटी चम्मच तेल लेकर चीले के चारो तरफ फैला लीजिये।
5. चिले को तब तक सेखिए जब तक वो नीचे से हल्का भूरा नहीं हो जाता, भूरा होने के बाद उसे पलट दीजिए| दूसरी तरफ से भी हल्का भूरा होने तक सेख लीजिए। ठीक इसी तरह और चीले बना लीजिये।
इन चीलो को लहसुन - मिर्च की चटनी या हरे धनिया की चटनी के साथ सर्व कीजिये।