भरवा ब्रेड आमलेट (Stuffed Bread Omelette)
Rating
4/
5
based on
1 reviews
Viewed 138 times
आमलेट तो अपने जरुर खाया होगा| आज हम भरवा ब्रेड आमलेट बना रहे है| इसे आप नाश्ते में खा सकते है| ये एक healthy नाश्ता है, क्योंकि इसमें सब्जियों और अन्डो का इस्तेमाल किया है| इसमें आप अपनी पसंद की सब्जीयों का इस्तेमाल कर सकते हो| इसे बनाना काफी असान है और कम टाइम में बन जाता है|
• तैयारी का समय: 5 मिनट
• बनाने की समय अवधि: 10 मिनट
• कुल समय: 15 मिनट
• सरविंग Capacity: 2 सदस्यों के लिए
सामग्री
• शिमला मिर्च – ½ (बिज निकाल कर, बारीक़ कटी)
• प्याज़ – 2 (बारीक़ कटे)
• हरी मिर्च – 3 से 4 (बारीक़ कटी)
• टमाटर – 1 (बारीक़ कटा)
• तेल – 1 टेबल स्पून
• अंडे – 4
• ब्रेड – 4
• नमक – स्वादानुसार
• काली मिर्च पाउडर – ¼ टेबल स्पून
• चीज़ स्लाइस – 2
• लाल मिर्च पाउडर – ¼ टेबल स्पून
• गरम मसाला – ¼ टेबल स्पून
विधि
1. सारी सब्जियों को पानी से धो लीजिये|
2. बाउल के ऊपर अंडे को हलके हाथ से तोड़ लीजिये, फिर छिलका निकाल कर अन्दर वाला भाग बाउल में डाल दीजिये| इसमें नमक और काली मिर्च डाल कर अच्छे से फेट लीजिये|
3. पैन में ½ टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कर लीजिये| जब तेल गरम हो जायेगा तब प्याज़ और हरी मिर्च डाल कर हल्का भूरा होने तक पका लीजिये| फिर शिमला मिर्च, टमाटर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल कर टमाटर हलके नरम होने तक पका लीजिये| ब्रेड में भरने के लिए सब्जी तैयार है|
4. ब्रेड की एक स्लाइस लीजिये,1 से 2 टेबल स्पून तैयार सब्जी को ब्रेड पर रख कर चारो तरफ अच्छे से फैला दीजिये| उसके बाद चीज़ स्लाइस सब्जी के ऊपर रख दीजिये| फिर एक ब्रेड स्लाइस लीजिये और ब्रेड के ऊपर रख कर हाथ से दबा दीजिये| आप की भरवा ब्रेड तैयार है|
5. पैन में 1/4 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कर लीजिये| गैस को मीडियम आंच पर कर दीजिये| फिर फेटा हुआ 1/4 अंडा पैन में डाल दीजिये, फिर ब्रेड स्लाइस बीच में रख कर हाथ से दबा दीजिये, ब्रेड स्लाइस के चारो तरह चाकू की मदद से ब्रेड के साइड में से निकले अंडे को ब्रेड के चारो तरह लगा दीजिये| ब्रेड के ऊपर ¼ फेटा हुआ अंडा डाल दीजिये और 1 मिनट तक पकने दीजिये|
6. ब्रेड को कलछी की मदद से दूसरी तरफ पलट कर हलकी भूरी होने तक पका लीजिये|
7. इसी तरह दूसरी ब्रेड स्लाइस को सेख बना लीजिये| ब्रेड को चोकू की मदद से तिकोना काट लीजिये|
आप की ब्रेड स्लाइस बन कर तैयार है, इसे आप टमाटो केचप के साथ सर्व कीजिये|