सेवई की खीर (Sevai Ki Kheer Recipe)
Rating
4/
5
based on
89 reviews
Viewed 9060 times
अगर मीठा खाने का मन हो तो आप घर पर खीर बना कर खा सकते है। खीर बनाना काफी आसान है। खीर अनेक तरह से बनती है जैसे सूजी, सेव, चवल, साबू दाना, आदि।
सामग्री
• दूध – 1 किलो ( फुल्ल क्रीम )
• सेवई – 1/2 कप
• चीनी – 1/2 कप
• छोटी इलाइचि – 6 से 7
• नारियल – 1/3 कप
• किशमिश – 20
• बादाम – 10 ( बारीक कटी )
विधि
1. सबसे पहले कड़ाही मे घी डाल लीजिये। जब घी गरम हो जाए तब उसमे सेवई डाल लीजिये और चम्मच को लगातार चलाते रहिए जब तक हल्की भूरी नहीं हो जाती।
2. एक गहरे पतीले मे दूध डाल दीजिये और दूध गरम होने के लिए रख दीजिये। जब दूध ऊबलने लगे तब गैस मीडियम आँच पर कर दीजिये और सेवई डाल दीजिये। चम्मच को हर 4 से 5 मिनट मे चलाना है।
3. जब खीर उबलने लगेगी तब सेवई को दबा कर देखना है कि पक्की या नहीं। जब सेवई नरम हो जायेंगी तब इलाइचि, नारियल, किशमिश और बादाम डाल दीजिये। 2 से 3 मिनट तक खीर को और पकने दीजिये।
4. खीर बन कर तैयार है। खीर आप गरमा गरम खा सकते है और अगर आप चाहे तो ठंडी भी खा सकते है।
खीर बनाने मे लगभग 1 घंटा लग जाता है। खीर धीमी आँच पर बनानी चाहिए इस से खीर सुवादिष्ट बनती है।