सरसों की भुजियाँ (Sarson ki bhurji)
Rating
4/
5
based on
1 reviews
Viewed 225 times
सरसों से हम साग और भुजियाँ बना सकते है, आज हम सरसों के पत्तो से भुजियाँ बना रहे है| इसे आप रोटी और पराठा के साथ खा सकते है|
तैयारी करने का समय: 20 मिनट
बनाने का समय: 20मिनट
कुल समय: 40 मिनट
सर्व: 4 से 5 सदस्यों के लिए
सामग्री
• मूली – 2
• सरसों का तेल - 2 टेबल चम्मच
• जीरा - आधा चम्मच (छोटी)
• हींग पाउडर - 2 पिंच
• सरसों के पत्ते – ½ किलो
• अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
• हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
• धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
• नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच से अधिक)
• लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
• टमाटर – 2 (बारीक़ कटा हुआ)
• गरम मसाला – 1 छोटी चम्मच
विधि
1. सरसों के पत्तो और मूली को अच्छे से धो लीजिये| फिर मूली और सरसों के पत्तो को बारीक़ काट लीजिये| प्याज़ को भी बारीक़ काट लीजिये|
2. कटी हुई मूली और सरसों के पत्तो को कुकर में डाल दीजिये, फिर 1 गिलास पानी डाल कर कुकर बंद कर दीजिये, और 3 सीटी लगा लीजिये और गैस बंद कर दीजिये|
3. जब कुकर में प्रेशर ख़तम हो जाएगा तब ढ़कन खोल दीजिये और छलनी में निकाल कर ठंडा होने दीजिये| अब छलनी में रखी हुई सब्जी को अपने हाथ में उठाइये और दुसरे हाथ से दबाते हुए सारा पानी निकाल लीजिये|
4. कड़ाही मे 2 टेबल स्पून तेल डाल दीजिये, जब तेल में से से थोड़ा धुआँ निकलने लगे तब हिंग और जीरा डाल दीजिये और तब तक पकने दीजिये जब तक जीरा हल्का भूरा नहीं हो जाता|
5. अब इसमें अदरक, हरी मिर्च और प्याज़ डाल कर हल्का भूरा होने तक भुन लिजिये|फिर इसमें टमाटर, धनियां पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये, और ½ मिनट तक पकने दीजिये।
6. फिर कडाही में पानी निकली हुई मूली और सरसों के पत्तो को कडाही में डाल दीजिये और मसाले के साथ मिला कर ढक दीजिये| थोड़ी देर बाद नमक और आमचूर पाउडर डाल दीजिये और सब्ज़ी को हल्की आँच पर ढक कर पकने दीजिये| इसे जब तक पकने दीजिये जब तक मूली नरम नहीं हो जाते|
सरसों की भुजिया बनकर तैयार है|