अनार का जूस(Pomegranate juice Recipe )
Rating
4/
5
based on
25 reviews
Viewed 7053 times
अनार का जूस हैल्थ के लिये बहुत लाभदायक होता है। अनार जूस मे विटामिन्स भी होते है और ये स्कीन के लिए काफी लाभदायक होता है। इसे बनाने मे टाइम भी कम लगता है। आज हम अनार का जूस बनाते है।
सामग्री
• आनर – 4
• चिनी – स्वादानुसार
• काला नमक - स्वादानुसार
• नीबू – 1
• पानी – 2 गिलास
• बर्फ के टुकडे – जितना आप पसंद करते है
विधि
1. अनार को काट कर छील लीजिये, फिर अनार के बीजो को एक बर्तन मे निकाल लीजिये।
2. अनार के बीज को जूसर मे डाल दीजिये, ऊपर से पानी और चीनी डाल दीजिये फिर जूसर को चला दीजिये, जिससे पतला सा जूस बन जाये।
3. जूस को छलनी से छान कर एक बर्तन मे निकाल लीजिये और फ्रीज़र मे रख दीजिये जिससे ठड़ा हो सके।
4. जब भी आपको जूस पीना हो उसमे काला नमक और नीबू का रस डाल दीजिये और अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
5. जूस को गिलास मे डाल लीजिये फिर उसमे अगर आप बर्फ लेना पसंद करते हो बर्फ के टुकड़े डाल लीजिये।
आपका अनार का जूस बन कर तैयार है, इसे ठड़ा पी कर गरमी भगाइए।