अनियन एंड चीज़ पराठा (Onion & Cheese Paratha )
Rating
4/
5
based on
1 reviews
Viewed 200 times
चीज़ तो बच्चों को ख़ूब पसंद होता है। अगर आप प्याज़ और चीज़ के पराठे सुबह के नाश्ते में बनते है तो बच्चे ख़ुश हो के नाश्ता करेंगे। अगर सुबह कुर-कुरे पराठे मिल जाए तो मज़ा आ जायेगा, पराठो को हम रायता, अचार या चटनी के साथ खा सकते है। आज हम प्याज़ एंड चीज़ पराठे बनाने वाले है।
तैयार करने का समय : 10 मिनट
बनाने का समय : 20 मिनट
कुल समय : 30 मिनट
सर्व : 4 सदस्यों के लिए
सामग्री
गेहूं का आटा- 2 कप
मैदा- 1 चम्मच
प्याज- 3 (बारीक कटे हुए)
हरी मिर्च - स्वादानुसार
गरम मसाला - 1 पिंच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
चीज़- 1 कप
नमक- स्वादानुसार
घी या तेल - 1 कप (तलने के लिए)
विधि
1.आटे मे नमक मिला कर, आटे को पानी की मदद से गूथ लीजिए|
2.फिर एक बाउल में कटे हुए प्याज़, बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला डाल कर मिला लीजिए।
3.अब गुथे हुए आटे की लोइया बना कर उसे थोड़ा बेल लीजिए, उसके बाद उसमें पराठे पर पहले चीज़ फेला लीजिए, फिर प्याज़ की फिलिंग को भर दीजिए। अब हम हल्के हाथ से बेल लीजिए।
4.इसके बाद इसे गरम तवे पर डालकर घी या तेल से दोनों तरफ से अच्छे से सेक लीजिए।
आपके प्याज़ एंड चीज़ पराठा तैयार है। आप इसे दही ,सॉस और धनिया की चटनी के साथ सर्व कर सकते है।