मुगलई पराठा (Mughlai Paratha )
Rating
4/
5
based on
1 reviews
Viewed 233 times
मुगलई पराठा एक बंगाली डिश है। इसमें आलू और अंडा डाल जाता है। खाने में काफ़ी स्वाद और क्रिस्पी होता है। आज हम मुगलई पराठा बनाने वाले है।
• तैयारी का समय: 15 मिनट
• बनाने की समय अवधि: 20 मिनट
• कुल समय: 30 मिनट
• सरविंग capacity: 3-4
सामग्री
• मैदा - 1 1/2 कप
• प्याज़ - 2
• आलू - 2
• नमक - स्वादानुसार
• अंडे- 3
• ब्रेड क्रंब - 4 चम्मच
• तेल- 1/2 कटोरी
विधि
1. अंडा और नमक को एक कटोरे में मिक्स करें, फिर उसमें कटी हुई प्याज, हरी धनिया, ब्रेड क्रंब और उबले हुए आलू मिला लीजिए।
2. मैदा में हल्का सा तेल और पानी मिला कर गूथें लीजिए। फिर आटे की लोई बना कर बेल ले, उसमें 1 चम्मच अंडे वाला मिश्रण को बीच में भर कर बेल लीजिए। अब पराठे के किनारे वाले भाग को लेकर बंद कर दे, फिर पराठे की तरह हल्के हाथ से बेल लीजिए।
3. फिर तवे पर डाल कर दोनों तरफ से सेक लीजिए, जब पराठा सीका हुआ लगे तब पराठे पर तेल या घी लगा कर दोनों तरफ से सेक लीजिए।
आपका मुगलई पराठा बन कर तैयार है। आप इसे सब्ज़ी, चटनी या दही के साथ खा सकते है।