मिक्स फलो का ज्यूस (Mixed Fruit Juice Recipe )
Rating
5/
5
based on
26 reviews
Viewed 5315 times
काफी बार लोगो को कुछ फलो का ज्यूस पसंद नही होता है। एसे मे आप फलो का मिक्स ज्यूस बना सकते है, जिसमे सब फलो का मिक्स स्वाद होता है। मिक्स ज्यूस मे अधिक्तम सभी फलो का उपयोग कर सकते है। आज हम मिक्स फलो का ज्यूस बनाने वाले है।
सामग्री
• आनर – 1
• सेब – 1
• संतरा – 1
• अमरूद - 1
• चिनी – स्वादानुसार
• काला नमक - स्वादानुसार
• नीबू – 1
• पानी – ½ कप
• बर्फ – 3 से 4 बर्फ के टुकड़े
विधि
1. अनार, अमरूद, सेब, संतरा को छील कर काट लीजिये, अब फलो को एक बर्तन मे डाल लीजिये। (आप कोई भी फल का उपयोग कर सकते है)
2. फलो को मिक्सर ग्रिंदर या जूसर मे डाल दीजिये, उपर से पानी और चीनी डाल दे फिर मिक्सर को चला दीजिये, जिससे पतला सा ज्यूस बन जाये। (रंग के लिये आप orange syrup खाने वाला डाल सकते है)
3. ज्यूस को छलनी से छान कर एक बर्तन मे निकाल लीजिये और फ्रीज़ मे रख दीजिये जिससे ठड़ा हो जाए।
4. जब भी आपको ज्यूस पीना हो उसमे काला नमक और नीबू का रस डाल दे और अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
5. ज्यूस को गीलास मे डाल ले और बर्फ के टुकड़े डाल लीजिये।
आपका मिक्स फलो का ज्यूस तैयार है, इसे ठड़ा पीये।