मिस्सी पराठे (Missi Parathe)
Rating
4/
5
based on
1 reviews
Viewed 262 times
मिस्सी में पराठो में आटे में बेसन, मसाले और हरा धनिया मिलाते है। आज हम मिस्सी के पराठे बनाने वाले है, जिसे चटनी, अचार, दही के साथ खा सकते है।
• तैयारी का समय: 10 मिनट
• बनाने की समय अवधि: 20 मिनट
• कुल समय: 25 मिनट
• सरविंग Capacity: 2-3 सदस्यों के लिये
सामग्री
गेहूं का आटा - 1 कप
बेसन - 1/2 - 1 कप
हींग - 1 पिंच
लाल मिर्च - स्वादानुसार
जीरा - 1/4 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार
हल्दी पाउडर - 1/4 टी स्पून
हरा धनियां - 3 - 4 टी स्पून
तेल - तलने के लिए
विधि
1.आटे मे बेसन, हल्दी, हींग, जीरा, नमक, लाल मिर्च, हरा धनिया और थोड़ा सा तेल डाल कर आटे को अच्छी तरह से गूंद लीजिय।
2.फिर आटे की लोई बनाए और उसको रोटी की तरह बेल लीजिए उसके बाद तवे पर डाल कर दोनों तरफ से सेक कर पराठे पर तेल या घी लगा कर सेक लीजिए।
आपके मिस्सी के पराठे बन कर तैयार है। इसे आप चटनी, आचार और मखन के साथ खाए।