लच्छा पराठा(Lachha Paratha | lachedar paratha Recipe)
Rating
4/
5
based on
1 reviews
Viewed 439 times
प्लेन पराठे तो आप काफी खाते होंगे| प्लेन पराठो में आप लच्छा पराठा बना कर खा सकते है| इसमें हल्का सा चाट मसाला डालने से अच्छा स्वाद आता है| पराठो को आप किसी भी सब्जी या दाल के साथ खा सकते है| आज हम लच्छा पराठा बना रहे है|
• तैयारी का समय: 15 मिनट
• बनाने की समय अवधि: 35 मिनिट
• कुल समय: 50 मिनट
• सरविंग capacity: 4 सदस्यों के लिये|
सामग्री
• आटा - 2 बड़ी कटोरी
• तेल – 4 से 5 टेबल स्पून
• नमक - स्वादनुसार
• चाट मसाला – 2 टेबल स्पून
• पानी – जरुरत के अनुसार
विधि
1. आटा लगाने वाले बर्तन में अटा निकाल लीजिये फिर आटे मे नमक, 1 चम्मच तेल/घी/बटर, कटा हुआ पोदीने के पत्ते डाल दीजिये और अच्छे से मिक्स कर लीजिये| फिर पानी की मदद से आटे को अच्छी तरह से गोंध लीजिये और 15 से 20 मिनट के लिए ढख कर रख दीजिये।
2. आटे की लोई बनाए और उसके उपर सूखा अटा लगा कर रोटी की तरह बेल लीजिये, थोडा सा तेल (1/4 टेबल स्पून से भी कम) रोटी के उपर डाल कर चारो ओर फैला दीजिये| फिर उसमे ¼ टेबल स्पून चाट मसाला डाल दीजिये और हाथ से मसाले को चारो तरफ फैला दीजिये|
3. कोने से पराठे को थोडा थोडा मोड़ना start कर दीजिये (एक पराठे में कम से कम 3 से 4 फोल्ड होंगे)| फिर फोल्ड वाले हिस्से पर हल्का सा तेल लगा दीजिये और चाट मसाला (1/4 से भी कम) डाल कर हाथ से फैला दीजिये| एक बार फिर से पराठे को फोल्ड करना है पहले की तरह| आखरी वाला हिस्सा पराठे के अन्दर दबा कर हलके हाथ से बंद कर दीजिये| फिर सूखा अटा लगा लीजिये और बेलन से लोइ को एक बार फिर से बेल लीजिये|
4. गैस पर तवा रख दीजिये, जब तवा गरम हो जाएगा तब पराठा तवे पर डाल कर दोनों तरफ से सेख लीजिये, जब पराठा सिख जाएगा तब पराठे पर दोनों तरफ तेल या बटर या घी लगा कर सेख लीजिये| पराठा बन कर तैयार है।
इसे अचार, दही, सब्जी, दाल के साथ सर्व कीजिये|