कददु का हलवा (Kaddu ka halwa Recipe )
Rating
5/
5
based on
31 reviews
Viewed 4513 times
कददु ज़्यादातर लोग पसंद नहीं करते। अगर मीठा खाने का मन हो तो आप कददु का हलवा बना कर खा सकते है। लेकिन इसके लिए पक्का कदु अगर आप के पास हो तो जायदा अच्छा रहता है।
सामग्री
• कददु – 1किलो
• चीनी - 1 कटोरी
• घी - 3 से 4 बडे चम्मच
• ख़रबूज़ की गिरि - थोड़ी सी
• खस खस - 1चम्मच
• बादाम – 10 से 12 कटे हुए
• किशमिश – 10 से 12
• इलायची पाउडर - 1/4 चम्मच
विधि
1.कददु का छीलका उतार कर धो लीजिये।
2.कददु को छोटे टुकड़ो मे काट लीजिये, फिर ज़रा से पानी के साथ प्रशर कुकर में डाल कर एक सीटी लगवा लीजिये।
3.एक कड़ाई में घी डाल कर खस खस भून लीजिये।
4.साथ ही ख़रबूज़े की गिरी और बादाम (आदि) डाल दीजिये।
5.फीर उसमें कददु डाल कर थोड़ा भून लीजिये।
6.अब किश्मिश, इलायची पाउडर डाल दीजिये।
7.घी छोड़ने तक चम्मच से हिलाते हुए पकने दीजिये।
8.बाक़ी बच्चे हुए बादाम ऊपर से डाल कर परोस दीजिये।
आपका कददु का हलवा तैयार है।