हनी बनाना स्मूदी (Honey Banana Smoothie)
Rating
4/
5
based on
1 reviews
Viewed 34 times
केला हेल्थ के लिये बहुत लाभदायाक होता है। बच्चो को plain दूध पसंद नही होता तो, आप बनाना बनाना स्मूदी बना सकते है और इसे बच्चे बहुत पसंद करते है। तो आज हम केले का हनी बनाना स्मूदी के साथ बनाने वाले है।
• तैयारी का समय: 2 मिनट
• बनाने की समय अवधि: 5 मिनट
• कुल समय: 5 मिनट
• सरविंग Capacity: 2 सदस्यों के लिये
सामग्री
• केले – 4
• शहद/हनी – 2 टेबल स्पून
• दूध – 2 कप
• बर्फ की क्यूब – 1 ट्रे
• दही – 1 कप
विधि
1. केले का छिलका उतार लीजिए। फिर उसको छोटे टुकड़ो मे काट लीजिये।
2. कटे हुये केले के टुकड़, दही, और शहद को मिक्सर मे डाल लीजिए, और अच्छी तरह से बारीक़ पीस लीजिये।
3. फिर इसमे दूध और बर्फ की क्यूब डाल कर मिक्सर मे अच्छी तरह से पीस लीजिए।
हनी बनाना स्मूदी बनकर तैयार है। ठंडा-ठंडा स्मूदी गिलास मे डाल कर परोसिए। आप चाहे तो ऊपर से बादाम भी डाल सकते है।