दाल मखनी(Daal Makhni Recipe)
Rating
4/
5
based on
548 reviews
Viewed 53205 times
दाल मखनी उत्तर भारत (खास कर पंजाब) में बहुत पसंद की जाती है| यह दाल ज़्यादातर functions में बनाई जाती है| इसे आप रोटी और चावल के साथ खा सकते है। ये एक पोष्टिक आहार है, जिसमे प्रोटीन की मात्रा काफी होती है|
सामग्री
• उड़द की दाल – 1 छोटी कटोरी
• राजमा – 1/4 कटोरी
• तेल -1 से 2 टेबिल स्पून
• प्याज़ – 1
• अदरक – एक इंच
• लहसुन - 4 से 5 कलियाँ
• हींग — 1 पिन्च
• जीरा — आधा छोटी चम्मच
• क्रीम या मलाई – आधा छोटी कटोरी
• धनियां पाउड - 1 छोटी चम्मच
• लाल मिर्च पाउडर — 1/4 छोटी चम्मच
• हरी मिर्च —1- 2 बारीक कटी हुई
• नमक — स्वाद अनुसार
• हरा धनियाँ — बारीक कटा हुआ
विधि
1. उड़द और राजमा साफ़ कर के रात भर या 8 घंटे के लिये भिगो दें|
2. उड़द और राजमा धो कर कुकर में उबालने के लिए कुकर में डाल दीजिये| फिर एक सिटी तेज़ आच पर लगवा लीजिये, उसके बाद गैस को कम कर दीजिये और 5-6 सिटी लगवा लीजिये।
3. अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, प्याज़ को मिक्सी मे पीस लीजिये।
4. कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये उसमे हींग और जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद मिक्सी का पीसा मसाला डाल दीजिये, धनियां, लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये| फिर मसाले को तब तक पकने दीजिये जब तक मसाला तेल नही छोड़े| फिर क्रीम या मलाई डाल कर मसाले को अच्छी तरह से चला कर तब तक भुने जब तक मसाले के साथ क्रीम अच्छी तरह ना मिल जाए|
5. फिर उबले हुये उड़द और राजमा डाल दीजिये और अच्छी तरह से चम्मच चलाये| उसके बाद 1 कप पानी डाल दीजिये, या आपको जितनी पतली दाल आपको चाहिये उतना पानी डाल दीजिये| फिर नमक, गरम मसाला डाल कर ढ़कन से ढ़क दीजिये, फिर 3-4 मिनट तक दाल को पकने दीजिये| दाल पर हरा धनिया डाल दीजिये, दाल बन कर तैयार है।