आटे का हलवा (Atta Halwa Recipe)
Rating
4/
5
based on
115 reviews
Viewed 11568 times
अगर मीठा खाने का मन हो तो आप घर पर आटे का हलवा बना सकते है, इसे बनाने मे अधिक टाइम भी नहीं लगता। बच्चे बड़े सब इसे पसंद करते है और ये काफी पोष्टिक भी होता है, इसीलिए जच्चे को आटे का हलवा बना कर देते है।
सामग्री
• आटा – 1 छोटी कटोरी
• चीनी – 1/2 छोटी कटोरी
• घी – 1/2 छोटी कटोरी
• काजू – 10 बारीक कटे
• छोटी इलाइचि – 3 से 4 बारीक कुटी
• किशमिश – 19 से 20
विधि
1. सबसे पहले आटे को छान लीजिये। कड़ाही मे आधा घी डाल दीजिये, जब घी पिघल जाए तब उसमे आटा डाल दीजिये और गैस की मध्यम आँच कर दीजिये। उसके बाद चम्मच से तब तक चलाते रहिए, जब तक आटे मे से खुशबू नहीं आती या हल्का भूरा नहीं हो जाता।
2. आटे मे चीनी और पानी डाल दीजिये। पानी की मात्रा आटे से 3 गुना जायदा रखनी है। चम्मच से लगातार चलाते रहिए, जब तक उसकी सारी गुठलिया खतम नहीं हो जाती।
3. उसके बाद इसमे काजू और इलाइचि मिला दीजिये। जब हलवा गाढ़ा होने लगे तब इसमे बचा हुआ घी डाल दीजिये। हलवे को लगातार चम्मच से चलाते रहिए ताकि हलवा कड़ाही से ना चिपके। जब हलवा कड़ाही के side से चिपकना बंद हो जाएगा, तब हलवा बन कर तैयार हो जाएगा। उसके बाद किशमिश डाल दीजिये।
गरमा गरम हलवा कढ़ी या आलू की सब्जी के साथ serve कीजिये।