अरहर की दाल(arahar daal receipe)
Rating
4/
5
based on
185 reviews
Viewed 20335 times
अरहर की दाल आप नान, तंदूरी रोटी, तवा रोटी और चावल के साथ खा सकते है| ज़्यादातर लोग इसको चावल के साथ खाना पसंद करते है| ये एक पोष्टिक आहार है जिसमे प्रोटीन की मात्रा काफी होती है|
• तैयारी का समय: 15 मिनट
• बनाने की समय अवधि: 10 मिनट
• कुल समय: 25 मिनट
• सरविंग Capacity: 2 से 3 सदस्यों के लिये
सामग्री
• हरा धनियां - 250 ग्राम (1 छोटा बन्च)
• अरहर की दाल - एक छोटी कटोरी
• प्याज़ – 1 बारीक कटा हुआ
• सरसों का तेल - 2 टेबल स्पून
• जीरा - आधा छोटी चम्मच
• हींग पाउडर - 2 पिंच
• हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
• धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
• नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच से अधिक)
• हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
• लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
• टमाटर -1 बारीक कटा हुआ
विधि
1. दाल को 10 मिनट पहले पानी में भिगो दीजिये|
2. दाल को अच्छी तरह से धो लीजिये, फिर कुकर मे दाल डाल दीजिये और पानी के मात्रा उतनी रखनी है की, सारी दाल अच्छी तरह से भिग जाए और थोड़ा सा पानी दाल के ऊपर दिखने लगे, फिर 1 सीटी लगवा लीजिये|
3. कढ़ाई में तेल डालकर तेल गरम कर लिजिये, फिर जीरा और हींग डाल दीजिये| जीरा भुनने के बाद अदरक और लहसुन डाल कर हल्का भूरा कर लीजिये| फिर प्याज़ और हरी मिर्च डाल दीजिये।
4. जब प्याज़ हल्के भूरे हो जाए तब हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मसाले को अच्छी तरह चम्मच से चलाते हुये एक मिनट तक भून लीजिये| फिर टमाटर डाल दीजिये और नरम होने तक पका लीजिये|
5. फिर कुकर मे से दाल को कड़ाही मे डाल दीजिये, 5 मिनट के लिए गैस पर धीमी आंच पर पकने दीजिये। दाल बन कर तैयार है|
आप की अरहर दाल बन कर तैयार है| इस पर हरा धनिया डाल कर सर्व कीजिये|