Chana Dal Pulao (चना दाल पुलाव )
Rating
4/
5
based on
1 reviews
Viewed 157 times
पुलाव अनेक तरह से बनाया जाता जैसे पनीर, मशरूम, वेजिटेबल, पत्ता गोभी, आदि| दाल सेहत के लिए काफी अच्छी रहती है| अगर हम चावल में दाल डाल कर बनाते है, तो हमें ग्रेवी की जरुरत नहीं होती| इसे बनाना काफी असान है|
• तैयारी का समय: 6 से 7 घंटे
• बनाने की समय अवधि: 15 मिनट
• कुल समय: 6 से 7 घंटे और 15-20 मिनट
• सरविंग Capacity: 2 से 3 सदस्यों के लिये
सामग्री
• चावल – 1 छोटी कटोरी (बासमती)
• चना दाल – ½ छोटी कटोरी
• गाजर - 1 (छिलका निकाल कर, बारीक़ कटी)
• हरी मिर्च – 2 से 3 बारीक कटी
• हरा धनिया – 1 छोटी कटोरी
• लोंग – 3 से 4
• बड़ी इलाइचि – 2 से 3
• जीरा – 1 छोटी चम्मच
• नमक – स्वादनुसार
• तेज पत्ता – 1
• घी – 2 छोटी चम्मच
• नींबू – 1 रस निकला हुआ
• प्याज़ – 1 (बारीक़ कटा हुआ)
• दाल चीनी – 2 इंच
• हरी इलाइची – 2
• पोदीने के पत्ते – 4 से 6 (हाथ से टूटे हुए)
विधि
1. चना दाल को पानी से धो कर, 5 से 6 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिये|
2. चावल को पानी से धो लीजिये, फिर 15 मिनट तक पानी मे भिगो दीजिए।
3. कुकर मे घी डाल दीजिए और गरम होने दीजिए, जब घी गरम हो जाएगा तब उसमे तेज पत्ता, दाल चीनी, लोंग, इलाइचि, और जीरा डाल दीजिए। जब जीरा हल्का भूरा हो जाएगा तब उसमे हरी मिर्च और प्याज़ डाल कर हलके भूरे होने दीजिए।
4. फिर गाजर और पोदीने के पत्ते डाल दीजिए, और 2 मिनट तक पकने दीजिए। उसके बाद नमक, काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस डाल दीजिए।
5. कुकर मे चावल, दाल और पानी डाल दीजिए, पानी की मात्रा चावलो से दुगनी रखनी है| कुकर का ढकन बंद कर दीजिए और 2 सीटी लगवा लीजिये| प्रेशर खतम होने के बाद कुकर का ढ़कन खोल लीजिए।
चना दाल पुलाव बन कर तैयार है। हरा धनिया डाल कर अचार, रायता या चटनी के साथ सर्व कीजिये|